Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया

ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया

कानपुर, अर्पण कश्यप। थाना बाबूपुरवा अंतर्गत किदवई नगर पिंक चौकी के सामने एक ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई, बाइक सवार महिला का छोटा भाई योगेंद्र बाल बाल बचा। जिसका रो-रो कर बुरा हाल, महिला का नाम सीमा हैलेट अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देख कर अपने घर जा रहे थे।
म्रतक महिला की उम्र करीब 28 वर्ष जो प्रेग्नेंट थी पति का नाम आकाश यादव, पिता का नाम प्रताप सिंह थाना सचेंडी के खाड़ेपुर की रहने वाली थी। घटना के बाद मौके पर पहुँचे सम्बंधित थाने ने कार्यवाही करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लेकर बॉडी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।