Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक को पुलिस ने खंभे के पास खड़ा कर बेल्ट से पीट डाला, वीडियो से मचा हड़कंप

युवक को पुलिस ने खंभे के पास खड़ा कर बेल्ट से पीट डाला, वीडियो से मचा हड़कंप

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर पुलिस की करतूत कैमरे में कैद हुई। पूछताछ के लिए थाने लाए गए एक शख्स को थानाध्यक्ष ने खंभे के पास खड़ा करके बेल्ट से पीटा। वीडियो सोशल मीडिया पर पुलिस की इस हरकत का तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बताते चले थानाध्यक्ष शेषनरायण पाण्डे द्वारा किसी मामले में पकड़ कर लाये गये युवक को खम्बा पकड़ा कर पट्टो से मारते हुए वीडियो वायरल होते ही महकमे में मचा हड़कंप मच गया। मनावाधिकार सहित अन्य संस्थाओं ने मामले को लिया संज्ञान में वहीं खबर चलते ही इस संबंध में एसपी ग्रामीण ने जांच के आदेश दिए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया। वही इस विषय में थानाध्यक्ष शेषनरायण पाण्डे को फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।