Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घरेलू सिलेंडर फटा मकान धराशाई घर वाले बुरी तरह झुलसे

घरेलू सिलेंडर फटा मकान धराशाई घर वाले बुरी तरह झुलसे

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। आज सुबह लगभग 10ः00 बजे पिपरी थाना अंतर्गत ग्राम चिल्ला मुन्जपता में घरेलू सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया एवं 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए। मकान स्वामी प्रसून सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री राम सिंह चिल्ला मुंजप्ता मैं परिवार सहित रहते हैं। घर में रखा घरेलू सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ अचानक फट गया। जिसमें प्रसून सिंह एवं उनके दो लड़के एवं एक पड़ोसी बुरी तरह से झुलस गए जब इसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को तत्काल स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आवाज इतनी जोर से हुई कि घर के खिड़की दरवाजे दूर जाकर गिरे, सिलेंडर कैसे फटा इसकी जानकारी घर वाले सही ढंग से नहीं दे सके।

https://www.youtube.com/watch?v=fD5eSsorD4M&feature=youtu.be