Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोतवाल के निर्देशन में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया पैदल मार्च

कोतवाल के निर्देशन में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया पैदल मार्च

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरूआत व बदलते मौसम में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर समाज में सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। प्राप्त विवरण के अनुसार प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर क्राइम नवाब अहमद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद दुबे,दरोगा संतोष कुमार, सिपाही महेंद्र यादव आदि पुलिस फोर्स द्वारा शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों में पैदल गस्त कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए मुख्य मार्गो व बाजारों में पैदल मार्च किया जा रहा है। और संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ भी की जा रही है।