Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्रकार को धमकाने पर आरपीएफ को भारतीय प्रेस परिषद की कड़ी फटकार

पत्रकार को धमकाने पर आरपीएफ को भारतीय प्रेस परिषद की कड़ी फटकार

प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। आज भारतीय प्रेस परिषद की जांच समिति की बैठक प्रयागराज के सर्किट हाउस सभागार में आहूत की गयी। जिसकी अध्यक्षता भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री चंद्रमौलि कुमार प्रसाद ने की।
आज की जांच समिति के सामने कानपुर, मुजफ्फर नगर सहित तमाम मामलों पर सुनवाई कर 19 मामले निस्तारण किए गये। इसी समिति में गोंडा जनपद के एक पत्रकार जो कि हिंदी दैनिक के लिए खबर संकलन करते है का आया। इसमे पत्रकार ने आरपीएफ के भ्रष्टाचार को प्रमुखता से छापा जिससे वहा के जिम्मेदार बौखला गये और इसी बौखलाहट में पत्रकार के साथ दुर्वयवहार कर उसे उठवा लिया गया। पत्रकार ने हार नहीं मान उस प्रकरण को लेकर भारतीय प्रेस परिषद नई दिल्ली से न्याय की गुहार लगायी। जहां उसे न्याय मिला और आरपीएफ गोंडा को मुंह की खानी पड़ी।