Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » माकपा ने निकाला प्रतिरोध मार्च

माकपा ने निकाला प्रतिरोध मार्च

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन नागरिकता बिल को लेकर किया गया। वहीं मुख्य चौराहे पर पहुंचकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए वहीं संविधान बचाओ देश बचाओ जैसे भी नारे लगाए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात दिखाई दी वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकुट सिंह ने बताया कि मोदी सरकार अपनी हिटलर गिरी दिखा रही है और हम किसी भी हाल में मोदी की हिटलर गिरी नहीं देख सकते वही देश को बर्बाद किया जा रहा है। नागरिकता बिल को वापस लिया जाए हमारा यह प्रदर्शन नागरिकता बिल को लेकर है अगर ऐसा नहीं होता है तो हमारा आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा। हम जनता से अपील करते हैं देश बचाओ संविधान बचाओ।

https://www.youtube.com/watch?v=RH2x5vBdX7Y