Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गर्म पानी अलाव से दो लोग झुलसे

गर्म पानी अलाव से दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग गर्म पानी आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव बाॅस झरना निवासी पुष्पेन्द्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री कु0 संगम अपने नहाने के लिए चूल्हे से गर्म पानी का पात्र उठा रही थी। उसी दौरान गिरने से वह झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। दूसरी घटना में थाना खैरगढ़ क्षेत्र के प्रतापपुर में ननिहाल आया पीयूष पुत्र धर्मेन्द्र निवासी बरहन आगरा अलाव पर गिरने से झुलस गया। जिसको भी उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहाॅ उसका भी उपचार किया गया।