Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में एक की मौत, दो लोग लोग घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, दो लोग लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र ओवर ब्रिज से पूर्व ही जनपद एटा के जलेसर क्षेत्र नगला उधेना नसीसराय निवासी 26 वर्षीय सूर्यप्रताप पुत्र अतरसिंह की सड़क हादसें में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गयी। दूसरी घटना में थाना एका चैराहा पर बाइक से गिरकर 14 वर्षीय रमाकान्त पुत्र कुमरपाल घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया। घायल ने बताया कि वह शिवम् की बाइक पर कही जा रहा था, चौराहा पर गिरने से उसके पैर की हड्डी टूट गयी। अन्य सड़क हादसें में शिकोहाबाद से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को घायल होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहाॅ से उसको आगरा भेजा गया। चिकित्सक ने सिर में गम्भीर चोट होने की बात कही है।