Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में वैन छतिग्रस्त चालक घायल

मार्ग दुर्घटना में वैन छतिग्रस्त चालक घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। अज्ञात वाहन की टक्कर से मारुति वैन क्षतिग्रस्त हो गई। तथा चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार  फत्तेपुर नौरंगा निवासी उपेंद्र ओमनी वैन चालक है। बीती रात उपेंद्र ओमनी वैन लेकर घाटमपुर से गांव लौट रहा था। जहानाबाद रोड स्थित साईं पैलेस के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारुती वैन में जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन सहित भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल उपेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उपेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है।