Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर भरथना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। भरथना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 23 लाख रुपये की शराब बरामद की है। बताया जा रहा है दो आरोपी शराब की अवैध पेटियों को कंटेनर में लेकर जा रहे थे। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 111 अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई है। वहीं शराब की मार्केट में 23 लाख रुपए की कीमत है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=Q6cgdMGedNU