Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं को दी पेंशन राशि

महिलाओं को दी पेंशन राशि

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला ब्राहमण महासभा द्वारा रामलीला ग्राउण्ड स्थित परशुराम शिविर कार्यालय महिला पेंशन की ग्यारहवीं किश्त का वितरण किया गया। जिला ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने मंगलवार महिलाओं को पेंशन की किश्त वितरित की। पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं में ऊषा कुशवाह, शोभारानी, रत्ना उपाध्याय, रामबेटी मिश्रा, प्रतिभा शर्मा, चंद्रप्रभा उपाध्यय आदि रही। इस दौरान मनोज भटेले, राकेश शर्मा, राकेश राजौरिया, संदीप उपाध्याय, शैलेन्द्र शर्मा एड., अरूण शर्मा, रामकुमार रावत, सुनील पाण्डे आदि मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि 15 जनवरी को मकरसंक्रांति पर्व पर प्रातः11 बजे परशुराम शिविर पर खिचड़ी वितरित की जायेगी।