Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्घटना में बाइक सवार युवक व महिला घायल

दुर्घटना में बाइक सवार युवक व महिला घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। गुरुवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधनू निवासी अंकित व रंजना मोटरसाइकिल से मौदहा जा रहे थे। मुख्य चौराहे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर उन्हें जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है।ट्रक व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।