नई दिल्ली, डॉ शम्भू पंवार। प्रतिष्ठित चैनल एवं पत्रिका ट्रू मीडिया के तत्वावधान में प्रसिद्ध लेखिका श्रीमती सोनिया सूर्यप्रभा की एक साथ 2 कृतियों “समय कहता है” व “प्रभास की स्वर्णिम आभा” का भव्य लोकार्पण, काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन साहिबाबाद स्थित ट्रू मीडिया स्टूडियो में हुआ।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र काव्य गोष्ठी में कवि आकाश प्रभाकर, दयाराम सिंह (उत्तराखंड), सुरेश पाल वर्मा जसाला, विमल शर्मा, अनुराधा सिंह, विरेंद्र कुमार, अमित भारद्वाज, रीता जयहिंद, डॉक्टर राजीव पांडे, नयन सिंह नयन, रंजीत शर्मा, शिव प्रभाकर ओझा, सुमित भारद्वाज, सोनिया शर्मा, कृष्ण माल्या, बबली सिन्हा, पारो चौधरी, प्रेम सागर प्रेम, शशि भूषण शर्मा, विनोद गंगावासी, चकलेश्वर पिलानिया, जगदीश मीणा, संजय कुमार गिरि, राजेश वर्मा, भूपेंद्र राघव, पंकज गुप्ता, चंचल वशिष्ठ, अजय गुप्ता, कीर्ति रत्न, अर्पणा थपलियाल, वीरेंदर सिंह, एच.के. दिल एवं रामचरण साथी सहित उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, फरीदाबाद, दिल्ली, गुड़गांव से आए 40 कवि- कवयित्रियों ने काव्यपाठ कर सभी को आनंदित किया। कवि- कवयित्रियों को राजेश वर्मा एवं विनोद गंगावासी ने पुष्पहार एवं तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Jansaamna