Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुण

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुण

फिरोजाबाद। दाउदयाल महिला महाविद्यालय में आयोजित विशेष शिविर में छठवे दिन छात्राओं को आत्मरक्षा के लिये ताइक्वाडो का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर शुभारम्भ सेविकाओं द्वारा मां सरस्वती की वन्दना एवं लक्ष्य गीत की प्रस्तुत कर किया गया। शिविर के छठवें दिन ताइक्वाडों एशोसिएशन के राजीव थापा के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मरक्षा करने के लिये सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय सत्र की छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी लगई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रचार्या डा. विनीता गुप्ता,  डा. माधवी सिंह,  डा. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, शम्भू दयाल, शब्बीर उमर, अनुज, पंकज, राकेश आदि लोग मौजूद रहे।