Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आकाश हिंदू जागरण मंच के जिला विधि प्रमुख घोषित

आकाश हिंदू जागरण मंच के जिला विधि प्रमुख घोषित

शिकोहाबाद। हिन्दू जागरण मंच ब्रज प्रांत की एक बैठक प्रोफेसर कॉलोनी स्थित भाजयुमो के जिला महामंत्री सुशील यादव के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें हिन्दू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आकाश यादव को हिंदू जागरण मंच विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवीन कार्यकारिणी का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। बैठक में आकाश यादव के अलावा अमन ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट आशू यादव को एका थाना का विधि प्रमुख, एडवोकेट विजय प्रकाश को शिकोहाबाद नगर का विधि प्रमुख, एडवोकेट शिवराज सिंह को नगर मंत्री व एडवोकेट मोहि शुक्ला को सह संयोजक एवं अंकित ठाकुर को नगर उपाध्यक्ष सिरसागंज मनोनीत किया है। नवीन पदाधिकारियों का मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री सुशील यादव, हिंदी जागरण मंच के जिला महामंत्री रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव, दीपेश ससिौदिया, सूबेदार सिंह, अविलाष सिंह फौजी, योगेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।