Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग स्थानों पर गिरने से दो लोगों की मौत

अलग-अलग स्थानों पर गिरने से दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखा गया। जबकि महिला के शव को परिजन बिना बताये ही अस्पताल से अपने घर ले गये।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव सामरिया निवासी 45 वर्षीय महेश पुत्र कायम सिंह जसराना में रहकर बेलदारी का कार्य करता था। विगत रात्रि में किसी तरह इलाहाबाद बैंक वाली गली में इस का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों में चर्चा थी कि व्यक्ति शराब का शौकिन था। संभवतः नशे की हालत में गिरने से उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
दूसरी घटना में थाना मटसैना क्षेत्र के गांव खरचुली निवासी 65 वर्षीय द्रौपती पत्नी अनोखेलाल आज सुबह अपने घर पर साफ-सफाई के साथ बर्तन साफ करने के लिए बैठी थी। उसी दौरान गिरने से सिर में चोट लग गयी। जिसको परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ चिकित्सक ने उसको मृतक घोषित कर दिया। परिजन महिला की मौत की जानकारी होने के बाद रूधन करते हुए शव को अस्पताल से अपने घर ले गये।