Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवती ने फांसी लगाकर दी जान

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला उदी में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला उदी निवासी मुन्नालाल की 20 वर्षीय पुत्री कुमारी राधा ने आज सुबह परिजनों की किसी बात से नाराज होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।