Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जीआरपी फिरोजाबाद ने दो लोगों को भेजा जेल

जीआरपी फिरोजाबाद ने दो लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी फिरोजाबाद ने ट्रेनों में चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की है।
थाना जीआरपी फिरोजाबाद ने विगत रात्रि में रेलवे स्टेशन 1/2 पर चैकिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए दबोच लिया। पूछताछ पर पता चला कि पकडे गये दोनो ही अभियुक्त रेलगाडियों में मोबाइल चोरी करने का कार्य करते है। पकडे गये अभियुक्तों में कानपुर देहात क्षेत्र मगंलपुर दुर्गेश नगर झींझक निवासी 25 वर्षीय जहुर शाह उर्फ गौरे पुत्र चमन शाह, औरेया के दिवियापुर अलवर निवासी जितेन्द्र उर्फ निक्की पुत्र सत्यनरायण बताये गये। जिनके पास से चोरी के दो मोबाइल सामान बरामद भी किया। सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।