Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शासन व उच्च अधिकारियों को दैनिक सूचनाएं भेजने हेतु किया गया नामित

शासन व उच्च अधिकारियों को दैनिक सूचनाएं भेजने हेतु किया गया नामित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव को लेकर भारत एवं राज्य सरकार अत्यन्त संवेदनशील है तत्क्रम में वर्तमान में भारत सरकार एवं राज्य सरकार लगातार महत्वपूर्ण निर्देशों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन प्रशासन के स्तर से पत्रों के अध्ययन/परिशील के उपरान्त संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श करके अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित कराये एवं विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर दैनिक सूचनाएं प्रशासन को भिजवाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी सुशील दत्त 9415809696 को नामित किया है तथा इस कार्य में सहयोग हेतु वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजय शुक्ला 9044972052 को भी सम्वद्ध किया है। उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय में उपस्थित रहकर दैनिक सूचनाएं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रापत करेंगे तथा निर्धारित प्रारूप पर तैयार करवाते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन के माध्यम से शासन/मण्डल व अन्य उच्च अधिकारियों को ससमय भेजेगे। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी।