Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर आयुक्त ने कर-करेत्तर देयों वसूली की समीक्षा

नगर आयुक्त ने कर-करेत्तर देयों वसूली की समीक्षा

फिरोजाबाद। नगर निगम के जीवाराम हाॅल में नगर आयुक्त विजय कुमार ने कर-करेत्तर देयों की वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया कि किसी भी कर अधीक्षक कर निरीक्षक कर संग्रहकर्ता द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं की गई है। नगर आयुक्त इस पर घोर अप्रसन्नता व्यक्त की।
शनिवार को नगर आयुक्त विजय कुमार ने कर अधीक्षक कर निरीक्षक कर संग्रहकर्ता की बैठक ली। बैठक में कर बसूली की स्थिति खराब मिलने पर निगम कर अधीक्षक कर निरीक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्पष्ट नोट कर लें कि बिना कार्य के वेतन नहीं दिया जायेगा। वसूली में सुधार कर लें अन्यथा वसूली संतोषजनक न पाये जाने पर एकपक्षीय रूप से सम्बन्धित अधिकारी-कार्मिक को कार्यमुक्त कर दिया जायेगा। नगर निगम के पास धनराशि का संकट है। 31 अगस्त 2020 तक पिछले बैकलाॅग के साथ वसूली का लक्ष्य प्राप्त करते हुए कार्यशैली में सुधार कर लें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। नगर आयुक्त ने कर निर्धारण अधिकारी से भी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वसूली की दैनिक समीक्षा करना एवं इसमें वांछित सुधार लाना आपकी जिम्मेदारी उत्तरदायित्व है। साथ ही कहा कि एक लाख से बड़े सभी बकायेदारों को बिल भेजकर वसूली करायें, न देने वालों पर तत्काल नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाये। शहर के प्रमुख चैराहों पर पूर्व की भांति 10 बड़े बकायेदारों का नाम चस्पा कराया जाये एवं नोटिस भेजे जायें।