Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सांप काटने से हुई नवयुवक की मौत!

सांप काटने से हुई नवयुवक की मौत!

अमेठीः लवकेश कुमार। मोहनगंज थाना क्षेत्र के खानापुर चपरा गॉव के रहने वाले नवयुवक की सांप काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खानापुर चपरा के रहने वाले पिस्सू रावत के 16 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र कुमार को शनिवार सुबह लगभग 5 बजे सोते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया जिसके बाद धर्मेन्द्र जोर जोर से सॉप सॉप चिल्लाते हुये बेहोश हो गया। आनन फानन मे परिवार वाले झाड़-फूंक कराने मे जुट में गए। परिजनो ने धर्मेन्द्र को न ही किसी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए न ही पुलिस विभाग को इसकी सूचना दी। झाड़-फूंक की लापरवाही मे रात्रि लगभग 9 बजे धर्मेन्द्र की मौत हो गई।