Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक को पकड़ा

चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक को पकड़ा

चकिया/चंदौली, जन सामना ब्यूरो। स्थानीय नगर के सहदुल्लापुर से पुलिस ने एक चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व टॉप टेन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी जगतराम कन्नौजिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रहमतुल्ला खान के द्वारा गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र के भीषमपुर गांव निवासी राजीव साहनी के पास से उक्त बाइक काले रंग की जिसका नं० UP63Z1975 को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त का एक साथी शाहनवाज निवासी बड़ागांव थाना शहाबगंज ने उक्त बाइक को मीरजापुर से चोरी किया था, जो वर्तमान समय में थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर के मुकदमों में  जिला कारागार मिर्जापुर में निरुद्ध है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 150/20 धारा 41/0भादवि 411 का अभियोग पंजीकृत कर अगली कार्रवाई में व्यस्त है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अमीरुद्दीन खान, उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला, का०अनुप शुक्ला, का० चंदन तिवारी थाना चकिया शामिल रहे।