Monday, September 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालिका बोर्ड बैठक में 13 प्रस्ताव पासः अच्छी रैंक मिलने पर स्वागत व खुशी

पालिका बोर्ड बैठक में 13 प्रस्ताव पासः अच्छी रैंक मिलने पर स्वागत व खुशी

हाथरस। शहर के विकास एवं विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाये जाने हेतु आज नगर पालिका परिषद बोर्ड की बोर्ड बैठक का आयोजन पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा करीब 13 प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताते हुए मंजूरी दी गई।
बोर्ड बैठक जब पालिका सभागार में चल रही थी तो आज एक हादसा होने से बाल-बाल बच गया अन्यथा आज कई सभासद हादसे के शिकार हो सकते थे। जहां बैठक चल रही थी उसी सभागार के पिछले हिस्से की पीओपी आदि आज बैठक के दौरान अचानक गिर पड़ी लेकिन गनीमत रही कि उस दरमियान उस हिस्से की तरफ न कोई बैठा था और ना ही कोई खड़ा था। सभी सभासद आगे के हिस्से की तरफ बैठे हुए थे। अगर बैठक के दौरान पीछे की तरफ भी अगर लोग बैठे होते तो शायद हादसा घटित हो जाता और हो सकता है सभासद आदि कोई चोटिल या घायल भी हो सकता था।