Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मारपीट में दो लोग घायल

मारपीट में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना नारखी के गांव फतेहपुरा निवासी 20 वर्षीय प्रबल प्रताप पुत्र रघुवीरसिंह को घरेलू बटवारे को लेकर उसकी के बडे भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के बीपीएल ग्राउण्ड निवासी परवेज की 22 वर्षीय पत्नी निशा को उसकी जेठानी, जेठ उसके भाईयों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसका भी महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।