Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समस्त प्रत्याशियों के व्यय लेखा मिलान/समाधान बैठक 10 अप्रैल को

समस्त प्रत्याशियों के व्यय लेखा मिलान/समाधान बैठक 10 अप्रैल को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में प्रत्याशियों के द्वारा किये गये व्यय एवं उनके द्वारा लेखांकित अभिलेखों के मिलान/समाधान हेतु एक बैठक का आयोजन 10 अप्रैल को अपरान्ह 2 बजे कलेक्टेªट सभागार कक्ष में आहुत की गयी है। जिसमें व्यय प्रेक्षक डी प्रवीन भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण ने देते हुए बताया कि बैठक में जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त प्रभारी लेखा टीम, समस्त रिर्टनिंग आफीसर आदि भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने समस्त रिर्टनिंग आफीसर से कहा है कि वे बैठक में अवश्य भाग ले तथा अपने विधानसभा से संबंधित प्रत्याशियों का व्यय लेखा सहित प्रतिभा करें।