Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरी रोड स्थित गांधी आश्रम के समीप सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार बंशी नगर निवासी दिलीप कुमार (35) पुत्र अनौखेलाल निवासी बंशी नगर मैनपुरी चौराहे पर नाईगिरी का कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब गांधी आश्रम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। जिस पर लोगों ने शिनाख्त दिलीप के रूप में की। कुछ ही देर बाद स्वजन भी रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तभी स्वजनों ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए इंकार कर दिया। जिस पर स्वजन शव को अपने साथ ले गए।