Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधवा की जमीन कब्जाने की एसडीएम से की शिकायत

विधवा की जमीन कब्जाने की एसडीएम से की शिकायत

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे के मोहल्ला क्योटरा निवासी भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बारात घर में कब्जा करने के बाद अब बेवा के आशियाने पर नजर गणाय बैठे हैं। कस्बे के मोहल्ला क्योटरा निवासी सुरतिया बेवा किशोरीलाल ने एसडीएम मौदहा को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया है कि वह मेहनत मजदूरी करने के उद्देश्य से दिल्ली गई हुई थी। और अब आगामी त्योहार के सिलसिले में जब वापस आई तो देखा कि मोहल्ले के ही रामरतन पुत्र दिबिया, रामसहाय पुत्र शिवचन्ना व बल्लू पुत्र बिंदा ने मेरी दीवार और खिडकी पर कब्जा कर रखा है। उक्त मामले में जब उन लोगों से बातचीत की तो कहने लगे कि अब जब तुम दिल्ली जाओगे तो तुम्हारे घर पर भी कब्जा कर लेंगे। और हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। जब हमने नगरपालिका के बारात घर में कब्जा कर लिया है और कोई कुछ नहीं कर सका तो तुम क्या कर लोगी।