Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शांतिभंग करने की धारा में चार का चालान

शांतिभंग करने की धारा में चार का चालान

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। सिसोलर थाना पुलिस ने गाली-गलौज और लडाई झगड़े में चार लोगों का शांतिभंग करने की धारा में चालान किया है। बताते चलें कि सिसोलर के सुनेश कुमार और राजेश कुमार के बीच शराब पीकर गाली-गलौज करने के आरोप में चालान किया गया है जबकि सिसोलर थाना क्षेत्र के परेहटा निवासी ज्ञान प्रकाश और उसके पुत्र परशुराम का शराब पीने के कारण विवाद हो गया। जिसके बाद सिसोलर थाना पुलिस ने चारों का चालान कर दिया है।