Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » करंट लगने से महिला झुलसी

करंट लगने से महिला झुलसी

राठ/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ला निवासी मोतीलाल की 45 वर्षीया पत्नी राजकुमारी बुधवार को पंखा चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रही थी। उसी दौरान तार लगाते समय वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए।