Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुल्हैंडा गांव में जारी है डेंगू मरीजों का निकलना

कुल्हैंडा गांव में जारी है डेंगू मरीजों का निकलना

राठ/हमीरपुर, जन सामना। डेंगू का कहर थम नहीं है। गल्हिया, देवरा, कुल्हैंडा, मचहरी के बाद अब डेंगू ने इटौरा गांव में दस्तक दे दी। बुधवार को इटौरा गांव में कोमिती पुत्री मंगल सिंह डेंगू की चपेट मेंआ गई। मंगल ने बताया कि उसने प्राइवेट पैथालाॅजी में जांच कराई थी। कोमित की हालत खराब होने पर स्वजन उसे झांसी ले गए। वहीं कुल्हैंडा गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने 12 ग्रामीणों की जांच की। जिसमें 7 पाॅजिटिव केस निकले।