Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मौन व्रत रखकर सपा ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

मौन व्रत रखकर सपा ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में समाजवादी पार्टी ने 2 अक्टूबर के मौके पर गांधी पार्क पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे लूट डकैती हत्या के मामले को लेकर 2 घंटे का मौन व्रत रखकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार में बहू बेटियां बिल्कुल ही सुरक्षित नहीं है वही अधिवक्ताओं का लगातार शोषण किया जा रहा है किसान लगातार परेशान है किसानों के लिए ऐसा बिल लागू किया गया है जिससे किसान मजदूर बन जाएगा जिस तरह से गांधी जी ने अंग्रेजों को भगाने के लिए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया था वही इन काले लोगों को भगाने के लिए समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अंशुल यादव और पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया भी मौजूद रहे।