Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शुभान हॉस्पिटल का जंगीगंज में हुआ शुभारंभ

शुभान हॉस्पिटल का जंगीगंज में हुआ शुभारंभ

ज्ञानपुर भदोही। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के किशुनदेव जंगीगंज में शुभान हास्पिटल एवं ट्रामा सेंट्रल का विधिवत पूजन कर एवं रीबन काटकर उदघाटन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कुँवर प्रमोद चंद मौर्य, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र यादव ने सयुंक्त रुप से शुभान अस्पताल का उदघाटन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग कुँवर प्रमोद चंद मौर्य ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में शुभान हास्पिटल का खोला जाना गौरव का विषय है जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव ने भी किशुनदेव जंगीगंज मे अस्पताल खोले जाने पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कुँवर प्रमोद चंद मौर्य, भूपेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य, शिवपूज मौर्य, बैजनाथ पाल, डाक्टर राजकुमार पाल बाल रोग विशेषज्ञ, डाक्टर बीके दुवे जनरल सर्जन, डाक्टर प्रणव यादव जनरल सर्जन, डाक्टर प्रेमलता यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ, डाक्टर कायनात खान, अनिरुद्ध पाल आदि प्रमुख रहे।