Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस की बेटी को न्याय अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ ने निकाला कैंडल मार्च

हाथरस की बेटी को न्याय अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ ने निकाला कैंडल मार्च

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। आज गांधी जयंती के मौके पर अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के तत्वधान में राष्ट्रीय संयोजक सुनील राजदान के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें सभी सम्मानित समाजिक संस्थाओं, व्यापार मंडल, राजनैतिक जनप्रतिनिधि, छात्र, छात्राओं, माता, बहनों, नौजवान मौजूद रहे जो कि एयरफोर्स गेट कानपुर खान नर्सिंग होम से उठकर ओमपुरवा पर जाकर दलित पीड़ित लड़की को श्रद्धांजलि देकर समाप्त हुआ।

कैंडल मार्च में मुख्यरूप से मुकेश वाल्मीकि, भगवान दास, धनराज स्वामी एडवोकेट, विजय कुमार, राजू बैन, विनोद चौधरी, राजेन्द्र फौजी, डब्लू वाल्मीकि, शिवनाथ वाल्मीकि, किशन टेकला, चमन विरहा, संजय टेकला, अजय वाल्मीकि, हरीशंकर सेन, अशोक, राजेन्द्र वाल्मीकि, डेविड छत्रपाल व सुनील राजदान के आवहान पर स्वास्थ्य ठीक ना होने पर भी जितेन्द्र वाल्मीकि का सहयोग रहा एवं तमाम महिलाओं सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।