Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बौद्धाचार्य की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन

बौद्धाचार्य की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन

कानपुर/नई दिल्ली। सांस्कृतिक आन्दोलन में जीवन के अंतिम क्षण तक कार्यशील रहकर जनहित में सरोकार रखने वाले प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, लेखक, विख्यात चित्रकार’ व बौद्धाचार्य के रूप में ख्याति प्राप्त शान्तिस्वरूप बौद्ध की जयन्ति 2 अक्टूबर के मौके पर सप्ताहभर कार्यक्रमों का दौर चला। इस मौके पर दिल्ली सहित एनसीआर के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिताएं भी हुई। दूर दराज के राज्यों से भी ऑनलाईन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
तत्त्वलीन बौद्धाचार्य शांति स्वरूप बौद्ध  की जयंती के अवसर  समता बुद्ध विहार, पश्चिम पुरी, नई दिल्ली मेंअतिथियों और वक्ताओं के प्रवचन भी हुए समता बुद्ध विहार प्रबंधक संघ वं यूथ फ़ॉर बुद्धिस्ट इण्डिया की ओर से भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई।