Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविरों का आयोजन 15 व 29 अक्टूबर को

विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविरों का आयोजन 15 व 29 अक्टूबर को

कानपुर देहात। तहसील अकबरपुर क्षेत्र में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर दिनांक 15 अक्टूबर को प्राइमरी विद्यालय के तिगाई तथा 29 अक्टूबर 2020 को प्राइमरी विद्यालय कृपालपुर में प्रातः 11ः00 बजे आयोजित किया जाएगा जागरूकता शिविर में दिमागी रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के अधिकार संबंधी गोष्टी व अन्य विषयों पर जनमानस के जागरूक करने हेतु आयोजन किया जाएगा। जागरूकता शिविर में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। यह जानकारी तहसीलदार अकबरपुर द्वारा दी गई है।