Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » काफी दिनों से लापता किशोरी पहुंची कोतवाली

काफी दिनों से लापता किशोरी पहुंची कोतवाली

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक नाबालिग युवती कुछ दिन पहले रहस्यमय तरीक़े से गुमशुदा हो गई थी।जिसके चलते किशोरी के पिता ने पडोस के ही दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन कुछ समय बाद लडकी स्वयं कोतवाली पहुंच गई और बताया कि वह स्वयं नाराज होकर गई थी। उसे कोई बहला फुसलाकर नहीं ले गया था। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया कि न्यायालय में किशोरी को हाजिर करने के बाद ही उसकी सुपुर्दगी के बारे मे न्यायालय के आदेश का पालन किया जायेगा।