Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ओवर लोड सात बालू लदे ट्रक सीज

ओवर लोड सात बालू लदे ट्रक सीज

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। पुलिस और परिवहन निगम के साथ ही खनिज विभाग की सख्ती के बाद भी क्षेत्र में अवैध बालू के ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने अवैध ओवर लोड बालू लदे सात ट्रको को सीज किया है। बताते चलें कि हमीरपुर जनपद की खदानें बंद होने के कारण अब बांदा जनपद से अवैध बालू लदे ओवर लोड ट्रकों के निकलने का सिलसिला जारी है जो मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरी से सिसोलर होकर सुमेरपुर के रास्ते से जाते हैं। आज कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर टिकरी के निकट सात ओवरलोड अवैध बालू लदे ट्रकों को सीज किया है।