Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवर अभियंता ने अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराई शिकायत

अवर अभियंता ने अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराई शिकायत

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे सहित क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों से आयेदिन होने वाले तेल चोरी और डण्डा मारकर फेस गोल करने के मामले का संज्ञान लेते हुए आज राजू प्रसाद अवर अभियंता 33/11 उपखंड मौदहा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मौदहा उपखंड कार्यालय में अवर अभियंता के पद पर तैनात राजू प्रसाद ने कोतवाली मौदहा मे दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि कस्बे सहित क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों से आयेदिन तेल चोरी करने और डण्डा मारकर फेस गोल कर बिजली आपूर्ति बाधित करने के मामले सामने आ रहे हैं। अवर अभियंता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।