चेकिंग के दौरान विद्युत टीम के साथ अभद्रता
Jan Saamna Office
10th October 2020
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बेंदा गांव में चेकिंग कर रही विद्युत विभाग की टीम के साथ दबंग भाइयों ने अभद्रता एवं गाली गलौज की, विद्युत उपखंड अधिकारी राजेश राम के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम बेंदा स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली एवं बकायदारी के संयोजन विच्छेदन हेतु कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्युत उपखंड अधिकारी सजेती राजेश राम, अवर अभियंता नबेड़ी हर्ष कुमार सागर, मैनेजर कुमार टी G2, श्रीनारायण एवं संविदा लाइनमैन मौजूद थे। बेंदा निवासी संदीप प्रजापति के परिसर पर विद्युत संयोजन से संबंधित पेपर मांगने पर उग्र हुए संदीप प्रजापति व उसके भाई दिलीप प्रजापति ने विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता व गाली गलौज की अचानक माहौल बिगड़ने से कैंप में बैठे अधिकारी व कर्मचारी सन्न रह गए। भयभीत विद्युत कर्मी राजस्व वसूली व कैंप का कार्य बंद कर वापस लौट गए। आज विद्युत उपखंड अधिकारी सजेती राजेश राम के निर्देश पर अवर अभियंता हर्ष कुमार सागर द्वारा घाटमपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया दिया गया है।