Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पड़ोसियों में नाली को लेकर विवाद

पड़ोसियों में नाली को लेकर विवाद

कानपुर दक्षिण, जन सामना संवाददाता। शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पड़ोसियों में नाली को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिसमें जमकर महिला और पुरुषों के बीच खींचातानी हुई। बताया जा रहा है कि दो पड़ोसियों के बीच नाली बनवाने को लेकर एक विवाद हुआ जिसमें पहले महिलाओं में आपस में बाल पकड़कर खींचतान मची तो वही बाद में पुरुष और महिलाओं में खींचतान हो गयी। वही परिवार के बुजुर्ग बीच बचाव करते हुए नजर आये जिसके बाद भी दोनों पड़ोसी सुनने को तैयार नहीं हुए बुजुर्ग के समझाने के बाद भी पड़ोसियों की आपसी खींचतान मची रही। सूचना देने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोंनो पक्षों को थाने भेज दिया।