Saturday, May 2, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भूमि पैमाइस के समय दो पक्षो में लाठी डंडे चले 3 लोग घायल

भूमि पैमाइस के समय दो पक्षो में लाठी डंडे चले 3 लोग घायल

प्रधानी चुनाव को देखते हुए गांवों में खेमेबंदी शुरू
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भारा मउ में राजस्व टीम द्वारा हड़िया उर भूमि की पैमाइस करते समय दो पक्षो में आपसी कहासुनी के बाद जमकर हुई मारपीट दौरान 2 पुरुष सहित 1 महिला को चोटें आई है। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजने के साथ दोनो पक्षो का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
थाना रसूलाबाद में दर्ज कराए गए मुकदमे में ग्राम भारा मउ निवासिनी सुशीला कठेरिया ने कहा कि मेरे ही ग्राम के घनश्याम तिवारी के कारखाने की नाप जोख राजस्व टीम द्वारा की जा रही थी जहां वह मौजूद थी तभी हृदेश तिवारी हरनाम सिंह कुशवाहा अश्वनी अजित शुक्ला व आलोक कुमार सहित 2 अन्य अचानक जाति सूचक गाली गलौज कर ईंट पत्थर चलाकर लाठी डंडों मारपीट करने लगे मेरे रोने चिल्लाने पर मुझे बचाने के लिए राम जी तिवारी आ गए तो इतने में रूप सिंह व सरोज कठेरिया भी हाथों में कांता लेकर उपरोक्त सभी राम जी को बुरी तरह मारने पीटने लगे। मारपीट से रामजी तिवारी के शरीर व पैर गम्भीर चोटें आई है। पुलिस ने खून से लथ पथ देख तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष के रूप सिंह कठेरिया का भी कहना है पैमाइस दौरान वह मौके पर था तभी रामनरेश तिवारी रामजी व अनुज अंकुर लाठी डंडा लेकर मारपीट करने लगे जिससे मेरे चोटे आई है। इन्होंने भी 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इस घटना को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता दोनो गुटों में बटे देखे गए। कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षो के मुकदमे दर्ज कर लिए गए।
उल्लेखनीय है कि सम्भावित ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर गांवों में अब पार्टी बंदी जोरो से शुरू हो गयी है।