Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सतर्कता और जागरूकता बनाए रखें – डीपी शुक्ला

सतर्कता और जागरूकता बनाए रखें – डीपी शुक्ला

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। वैश्विक महामारी कोरोना अभी समाप्त नहीं हुई है। न ही उसकी कोई वैक्सीन आई है। इसलिए जितनी सतर्कता और जागरूकता पहले थी वैसी अभी भी बनाए रखें। तभी हम आप सुरक्षित रह सकेंगे। यह बात आरपीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी शुक्ला ने कही ।
बुधवार को कस्बे के आर पी एस इण्टर कॉलेज में कोविड 19 से बचाव हेतु व्यायाम शिक्षक जीतेंद्र त्रिपाठी ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ समस्त शिक्षको के साथ शपथ ली व जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें प्रधानाचार्य डी पी शुक्ला, अंग्रेजी माध्यम प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी व्यायाम शिक्षक जितेंद्र त्रिपाठी, अजय पाल यादव, उत्तम गुप्ता, बड़े बाबू व समस्त शिक्षक मौजूद रहे।