Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इको कार की टक्कर से साइकिल सवार बालिका की मौत

इको कार की टक्कर से साइकिल सवार बालिका की मौत

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। एक साइकिल पर सवार दो सगी बहनें कोचिंग पढ़ने जा रही तभी पीछे से आ रही इको कार ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक बहन की मौके पर मौत हो गई व दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। घायल बहन को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वही पुलिस ने कार को कब्जे में कर लिया है।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव निवासी स्वाति पाल (14) व उसकी बहन लकी(13) पुत्री देवेंद्र प्रताप सिंह पाल प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी वह साइकिल से अपने घर से कोचिंग पढ़ने के लिए रसूलाबाद जा रही थी जैसें ही दो बहनें मलखानपुर गांव के सामने पहुंची वैसे ही पीछे से आ रही इको कार ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों बहने उछलकर रोड पर जा गिरी जिससे बड़ी बहन की मौके पर मौत हो गई व छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना से हड़कंप मच गया। माँ सुमन का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने इको कार को अपने कब्जे में कर लिया है।