Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश तिथि हुई 31 अक्टूबर

कानपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश तिथि हुई 31 अक्टूबर

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। क्षेत्र के नन्दना स्थित पुरुषोत्तम श्री राम पीजी कॉलेज के प्रबंधक एवं पुरुषोत्तम श्री राम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन मनोज सिंह भदौरिया ने  बताया की छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव द्वारा सत्र 2020- 21 हेतु छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र छात्राओं को रिलीफ देते हुए  कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए प्रवेश लेने एवं डब्ल्यू आर एन प्राप्त करने की तिथि दिनांक 31 अक्टूबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। इसलिए इच्छुक छात्र-छात्राएं संबंधित महाविद्यालय विषयों में सीटों की उपलब्धता प्रवेश के निर्धारित मानक तथा आरक्षण नियमों के अंतर्गत प्रवेश प्राप्त कर लें।