Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मूर्ति कारों और पेपर बैनर पोस्टर छापने वालों पर पड़ी बड़ी मार

मूर्ति कारों और पेपर बैनर पोस्टर छापने वालों पर पड़ी बड़ी मार

अझुवा/कौशाम्बी, जन सामना संवाददाता। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में माँ दुर्गा की प्रतिमा और गणेश उत्सव की मूर्तियां बनाकर अपनी रोजी रोटी चलाने वालों पर कोरोना कहर बनकर टूटा है। पहले तो निर्देशों के अनुसार मूर्तिकारों को ऑर्डर न मिले भक्तों ने छोटी-छोटी मूर्तियों का ही ऑर्डर दिया दूसरी ओर बैनर पोस्टर पम्पलेट छापकर जीवन-यापन करने वालों पर भी महती मार पड़ी है। नगर पंचायत में पोस्टर बैनर पम्पलेट का कार्य करने वाले नीरज केसरवानी ने बताया जब किसी तरह का कार्यक्रम ही नहीं होंगे। तो कैसे ऑर्डर मिलेंगे अब आगे क्या होगा यही सोचकर डर लगने लगा कैसे क्या होगा।