Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने शुक्ल तालाब का किया निरीक्षण

डीएम ने शुक्ल तालाब का किया निरीक्षण

कानपुर देहात। नगर पंचायत अकबरपुर के ऐतिहासिक शुक्ल तालाब का जीर्णोद्धार कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने विगत दिवस सांयकाल शुक्ला तालाब का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ राजीव राज अकबरपुर उप जिलाधिकारी आनंद सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व शुक्ल तालाब के सुंदरीकरण को लेकर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए यही नहीं तालाब व यह क्षेत्रफल पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आता है इस मामले में सुंदरीकरण को लेकर पुरातत्व विभाग को इसके जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए गए वही जिलाधिकारी तथा उपस्थित अन्य अधिकारियों ने शुक्ल तालाब में तैर रही मछलियों को लईया और ब्रेड भी खिलाया। नगर पंचायत अकबरपुर द्वारा हाल ही में तालाब की साफ सफाई व्यवस्था कराते हुए तालाब में मछलियों को पोषित किया गया है इसी क्रम में अधिकारियो ने तालाब का जायजा भी लिया।