मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय सचिव आलोक रत्न यादव ने कहा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का गांव गांव विरोध किया जाएगा
समाजवादी पार्टी के प्रचारक शिव मूर्ति सिंह राना ने कहा सरकारी क्रय केंद्र भाजपा सरकार की बदनीयती के शिकार किसान परेशान
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने कहा भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता में भारी आक्रोश
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने कहा भाजपा सरकार किसानों पर दमन च्रक चला रही है
रसूलाबाद/कानपुर देहात। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध और किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश के जनपदो के ग्रामीण अंचलों में किसान यात्राओं के आयोजन के क्रम में रसूलाबाद विधान सभा मे पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्री य सचिव आलोक रत्न यादव समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक शिव मूर्ति सिंह राणा समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता व समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष हाजी फैजान खान के साथ ग्राम मनकी में जा रहे दो दर्जन समाजबादी पार्टी कार्यकर्ताओं को उपजिलाधिकारी अंजू बर्मा की मौजूदगी में पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह व कोतवाल रसूलाबाद शशि भूषण मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर के जी एन एजुकेशन सेंटर में नजर बन्द कर दिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर पूर्व विधायक कमलेश चन्द्र दिवाकर ने कहा कि लोक तंत्र में अपनी बात कहने को सबको अधिकार है लेकिन प्रदेश की कानून विरोधी भाजपा सरकार किसानों व जनता को अपनी बात कहने पर भी पुलिस के द्वारा पाबंदी लगाकर अलोकतांत्रिक कार्य कर रही है ।उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जेल जाने से घबराते नही है।
मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय सचिव आलोक रत्न यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाओ और खेती किसानी बचाओ की मांग को लेकर किसान यात्राओं में में गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के प्रचारक शिव मूर्ति सिंह राना ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को गेंहू धान गन्ना आदि का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य नही दिया जा रहा है और न ही किसानों की आय ही दुगनी कर पाई है। सरकारी क्रय केंद्र भाजपा सरकार की बदनीयती के शिकार हो गए है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब देश का किसान परेशान हुआ तब तब देश मे बदलाव हुआ है। इस समय देश प्रदेश में भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण लोगो मे भारी आक्रोश है।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसानों गरीबो के प्रति दमनात्मक रवैया अपनाए हुए है। अफसोश की बात है कि देश के अन्न दाताओं की बात पर सरकार ध्यान न देकर उनके ऊपर पानी की बौछार कर दमन च्रक चला कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष नत्थू यादव ने कहा कि आज पूरे देश का किसान सरकार की दमनकारी नीतियों का शिकार होकर परेशान है।
इसके बाद सभी नेताओं को रसूलाबाद के पुलिस उपाधीक्षक रामशरण सिंह व कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बैठाकर केजीएन एजुकेशन सेंटर में नजर बन्द कर दिया। गिरफ्तारी से पहले सपा नेताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव प्रेमी, समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, विधान सभा महासचिव भारत शर्मा, युवजन सभा के विधान सभा प्रभारी धीरज यादव, अप्पे शुक्ला, युवराज सिंह यादव, महेंद्र यादव, सत्यम ठाकुर, सचिन यादव, हासिम खान, नरेंद्र यादव, सनी कुमार, संजय चौहान, मनीष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता नजर बन्द है जिन्हें अपराह्न उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा के निर्देश पर छोड़ दिया गया।