Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कार की खिड़की से टकराई बाइकः दो घायल

कार की खिड़की से टकराई बाइकः दो घायल

हाथरस। कस्बा हाथरस जंक्शन पर आज एक कार के चालक द्वारा अपनी खड़ी कार की अचानक खिड़की खोल देने से बाइक सवार दो सगे भाई उससे टकरा कर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही भाइयों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रैफर किया गया है।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खोंडा रति निवासी करीब 40 वर्षीय पूर्व ग्राम प्रधान महेश कुमार पुत्र चरणसिंह अपने भाई करीब 50 वर्षीय गिर्राज सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा हाथरस जंक्शन आ रहे थे और वह जैसे ही रेलवे रोड पर आए तो उस रोड पर एक पहले से ही खड़ी कार के चालक द्वारा कार की अचानक एक खिड़की खोल देने से उक्त दोनों बाइक सवार भाई टकरा कर सड़क पर जा गिरे। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें उपचार हेतु अलीगढ़ रैफर कर दिया गया है।