Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वैगनआर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

वैगनआर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला क्षेत्र पुराने बाईपास बच्चू बाबा आश्रम के समीप एक बेगनार ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी।
जनपद मैनपुरी निवासी सतीश चंद्र मिश्रा (60) पुत्र बाबूराम हाल ही में थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव शंकरपुर में रहते थे। वह बुधवार कोघर से साइकिल द्वारा शौच को जाने के लिये निकले थे। तभी इसी थाना क्षेत्र के पुराना वाला बाईपास बच्चू बाबा आश्रम के नजदीक गेल इंडिया लिमिटेड गोदाम के पास एक बेगनार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। आनन-फानन में परिजन जीवित होने की आस में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आये। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।