कानपुर। मंधना-अनवरगंज रेल लाईन को हटाने का अभियान महज राजनीति है। आए दिन अखबारों की सुर्खियों में आने के लिए व्यापार मंडल के लोग कुछ अखबारों से मिलकर राजनीति कर रहे है। रेल लाईन कानपुर के विकास का हिस्सा है और गरीब- मजदूर छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की जीवन रेखा है। इसे हटाये जाने की मांग करने वालों की हम निंदा करते हैं। यह कहना है पब्लिक वैलफेयर एसोसिएशन (पीडब्ल्यूए) उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटर इंजीनियर पंकज कुमार सिंह का। रविवार को कल्यानपुर पुराना शिवली रोड स्थित एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में अनवरगंज-मंधना रेल लाईन सिफ्ट किए जाने की मांग का विरोध करते हुए पंकज ने कहा कि शहर में जाम से निजात के लिए व्यापारियों ने क्या किया? क्या रेल लाईन ही समस्या है? व्यापारियों द्वारा किया जाने वाला सङकों पर अतिक्रमण दिखाई क्यों नहीं देता? ओवर ब्रिज, रिंगरोड बनाए जाने पर बात क्यों नहीं होती? अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कटियार ने कहा कि हम रेल लाईन नहीं हटने देंगे। कोषाधिकारी विपिन पटेल, डाॅ. सत्येन्द्र कटियार, अखिलेश कटियार, आनन्द स्वरूप कटियार, आजाद सिंह चौहान, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
Jansaamna